MUKHYAMANTRI TIRTH YATRA YOJANA: जानिए कैसे करें मुफ्त में तीर्थ यात्रा

MUKHYAMANTRI TIRTH YATRA YOJANA: हर हिन्दू व्यक्ति का सपना होता है की वह अपनी वृद्धा अवस्था में तीर्थ यात्रा करे, लेकिन सभी के पास इतने पैसे नहीं होते की वे इस यात्रा को कर पाएं। इसी समस्या के समाधान हेतु दिल्ली सरकार ने Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana की शुरुआत की है। जिसके चलते बूढ़े लोग मुफ्त में तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। 

आज की इस ब्लॉग में हम आपको Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के उद्देश्य, लाभ, पात्रता मानदंड, रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन कैसे करें और यदि कोई दिक्कत आये तो कम्प्लेन कैसे दर्ज करें यह भी बताने वाले हैं। लेकिन इसके लिए आपको इस ब्लॉग को पूरा पढ़ना होगा तभी आपके योजना से सम्बंधित सभी प्रश्नो का उत्तर मिल पायेगा। 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना क्या है?

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू की गई एक लोकप्रिय योजना है। इसे 9 जनवरी 2018 को दिल्ली की कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इस योजना में केजरीवाल सरकार यात्रा, भोजन और ठहरने का पूरा खर्चा उठाती है। बिच में इस योजना को Covid-19 के चलते बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसे फिर शुरू कर दिया गया है। 

हर साल, एक विधानसभा क्षेत्र में 1,100 लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, कुल मिलाकर हर साल 77,000 लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब से यह योजना शुरू हुई है, तब से 38,000 वरिष्ठ नागरिकों ने इसका लाभ उठाया है।

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana का उद्देश्य

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवाना है। बहुत से ऐसे वरिष्ठ नागरिक हैं, जिनके पास तीर्थ यात्रा के लिए पैसे नहीं होते हैं, लेकिन इस योजना के चलते वे मुफ्त में तीर्थ यात्रा कर सकते हैं।  

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के लाभ

  • पैसे की वजह से यात्रा नहीं कर पाने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त यात्रा।
  • दिल्ली सरकार ने वृद्धाश्रमों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भी यात्रा पर भेजा है।
  • यात्रा के लिए एक 21 वर्ष या उससे अधिक आयु के अटेंडेंट को भी साथ ले जा सकते हैं, जिसका खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। 
  • जीवनसाथी के साथ यात्रा करने पर भी एक अटेंडेंट की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • दिल्ली सरकार यात्रा, भोजन और आवास का पूरा खर्च उठाती है।
  • यात्रा के दौरान पैरामेडिकल स्टाफ और अटेंडेंट की सुविधाएं भी मिलेंगी।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
  • जिस साल योजना के लिए आवेदन किया गया है, उस समय आवेदक की उम्र 60 साल होनी चाहिए।
  • आवेदक केंद्र या राज्य सरकार या स्थानीय निकायों में काम नहीं कर रहे हों।
  • आवेदक ने पहले इस योजना का लाभ न लिया हो।
  • अगर अटेंडेंट चुना गया हो, तो अटेंडेंट की उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज 

  • स्वप्रमाणित चिकित्सा प्रमाण पत्र जिसमें लिखा हो कि आवेदक मानसिक और शारीरिक रूप से यात्रा के लिए स्वस्थ हैं।
  • दिल्ली मतदाता पहचान पत्र
  • स्व-घोषणा पत्र
  • अपने क्षेत्र के विधायक, जीएनसीटी दिल्ली के किसी मंत्री, या तीरथ यात्रा विकास समिति जीएनसीटी के अध्यक्ष से प्रमाण पत्र की प्रति
  • आधार कार्ड

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • अब होम पेज पर Citizen’s corner’ में जाकर ‘New User Registration’ पर क्लिक करें। 
  • अब अपना डॉक्यूमेंट टाइप सेलेक्ट कर डॉक्यूमेंट नंबर डालें। 
  • इसके बाद कैप्चा भर कर कंटिन्यू बटन पर क्लिक करें।
  • अब एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।   
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियां सही-सही भर कर रजिस्ट्रेशन कर लें। 
  • रजिस्टर करने के बाद आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर एक एक्सेस कोड और पासवर्ड आएगा, जिसे भर कर ‘Complete Registration’ बटन पर क्लिक करें। 
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद फिर से होम पेज पर जाकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें। 
  • यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें। 
  • लॉगिन होने के बाद ‘Apply Online’ सेक्शन में जाकर ‘Apply for Services’ पर क्लीक करें। 
  • अब इसमें ‘Mukhyamantri Tirth Yatra yojna’ को चुने। 
  • अब इसके अपना दस्तावेज वेरीफाई कर फॉर्म को सबमिट कर दें। 

इन सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठायें

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana का एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें 

  • सबसे पहले दिल्ली सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। 
  • अब होम पेज पर ‘Track Your Application’ बटन पर क्लिक करें। 
  • अब Revenue Department में ‘Mukhyamantri Tirth Yatra yojna‘ को सेलेक्ट कर लें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और नाम भर कर सबमिट कर दें। 
  • अब आपको आपके एप्लीकेशन का स्टेटस सामने दिखाई देगा।  

शिकायत कैसे दर्ज करें 

  • सबसे पहले दिल्ली सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होमपेज पर आपको Register Grievances पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। यहाँ अपनी जानकारी और समस्या का विवरण भरें।
  • अब कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करें। आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Places List

  • दिल्ली
  • हरिद्वार
  • ऋषिकेश
  • नीलकंठ
  • मथुरा
  • वृंदावन
  • आगरा
  • फ़तेहपुर सीकरी
  • अजमेर
  • पुष्कर
  • हल्दीघाटी
  • उदयपुर
  • वैष्णो देवी
  • जम्मू
  • अमृतसर वाघा बॉर्डर
  • आनंद साहब
  • रामेश्वरम
  • मदुरै
  • तिरुपति बालाजी
  • नागेश्वर
  • सोमनाथ
  • जगन्‍नाथ पुरी
  • कोणार्क
  • शिरडी
  • शनि शिंगणापुर
  • त्र्यंबकेश्वर
  • बोधगया
  • सारनाथ
  • अयोध्या

निष्कर्ष

Famenest News Hindi के इस ब्लॉग में हमने आपको Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के बारें में बताया है। जिसकी शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा हुई थी। हमने आपको इसके उद्देश्य और लाभ दोनों ही बताये हैं। इसके साथ ही हमने आपको स्टेप बाई स्टेप तरीके से रजिस्ट्रेशन कैसे करें यह भी बताया है। आशा है इस ब्लॉग को पढ़कर इस योजना से सम्बंधित आपके सभी प्रश्न दूर हो गए होंगे। 

FAQs

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए क्या पैसे देने पड़ते हैं?

नहीं, दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत यात्रा के लिए कोई पैसे नहीं देने पड़ते हैं। 

क्या दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में अपने साथ किसी और के लेके जा सकते हैं?

हाँ, आप अपने साथ एक 21 वर्ष के अधिक से अटेंडेंट को अपने साथ लेके जा सकते हैं, जिसका खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। 

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना कब शुरू हुई थी?

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना जनुअरी 9, 2018 में शुरू हुई थी। 

क्या दिल्ली के बहार का व्यक्ति दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ ले सकता है?

नहीं, सिर्फ दिल्ली में रहने वाले लोग ही दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ ले सकते हैं।

+ posts

फेमनेस्ट न्यूज़ एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है जहाँ आप सरकारी योजना, सरकारी जॉब, शिक्षा, रोजगार, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें पढ़ सकते हैं।

जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर करें 🙏

Leave a Comment