Chief Minister Ladli Behna Yojana 3rd Round 2024: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तीसरे चरण का आदेश जल्द ही जारी होने वाला है। जो महिलाएं पहले और दूसरे चरण में आवेदन नहीं कर पाई थीं, वे इस चरण में आवेदन कर सकती हैं। इस योजना के तहत, राज्य की महिलाएं जो किसी भी कारण से आवेदन करने से वंचित रह गई थीं, अब तीसरे चरण में आवेदन कर सकती हैं।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से लाडली बहना योजना के तीसरे चरण से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। हम आपको बताएंगे कि इस चरण के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे, पात्रता क्या है, और किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन सभी जानकारियों के लिए कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Chief Minister Ladli Behna Yojana 3rd Round 2024
मध्य प्रदेश की महिलाएं जो लाडली बहना योजना के पहले और दूसरे चरण में आवेदन नहीं कर पाई थीं, उन्हें अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार द्वारा जल्द ही लाडली बहना योजना का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। इस योजना का लाभ राज्य की वे महिलाएं भी उठा सकेंगी जिनके आवेदन पहले और दूसरे चरण में रिजेक्ट हो गए थे।
मध्य प्रदेश राज्य के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव शीघ्र ही लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की शुरुवात करने वाले हैं। इस सरकारी योजना के माध्यम से योग्य महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपये का आर्थिक सहयोग दिया जायेगा। मौजूदा समय में, इस योजना का लाभ 1.29 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है।
योजना का नाम | लाडली बहना योजना |
---|---|
शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
चरण | तीसरा |
लाभ | 1250 रुपये प्रतिमाह |
हेल्पलाइन नंबर | 0755-2700800 |
राज्य | मध्य प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की शुरुवात कब होगी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की शुरुआत की जाएगी। लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए इस चरण की शुरुआत चुनाव के बाद की जाएगी। उम्मीद है कि यह चरण जून महीने के बाद शुरू होगा, जिससे वंचित महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।
लाडली बहना योजना 3rd Round में बढ़ेगी राशि
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत वर्तमान में महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। भविष्य में इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये तक किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
लाडली बहन योजना तीसरे चरण के आवश्यक योग्यता
- आवेदक महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत गरीब और निम्न वर्ग की विवाहित और तलाकशुदा महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- महिला की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
MP लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना फॉर्म कैसे भरें?
लाडली बहना योजना के तीसरे चरण में आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। जैसा कि पहले और दूसरे चरण में किया गया था, इस बार भी आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से जमा किए जाएंगे। वंचित महिलाएं अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत के पास जाकर अपना पंजीकरण फॉर्म भर सकती हैं।
यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं, तो आपको अपने नगर निगम कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा और सब कुछ सही पाए जाने पर आपको लाडली बहना योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।
फेमनेस्ट न्यूज़ एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है जहाँ आप सरकारी योजना, सरकारी जॉब, शिक्षा, रोजगार, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें पढ़ सकते हैं।
9 thoughts on “Chief Minister Ladli Behna Yojana 3rd Round 2024 लाडली बहना योजना में नाम कैसे चेक करें”