Zaheer Iqbal Biography: आजकल जहीर इकबाल हिंदी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ शादी की खबर को लेकर काफी चर्चा में है। जहीर अपनी 2022 मे रिलीज़ हुई फिल्म डबल एक्सेल में सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करते नजर आए थे जहां से इनका रिश्ता प्यार की ओर बढ़ चला और आजकल इनकी शादी की खबरें भी फैंस के बीच एक चर्चा का विषय बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर हो रहे चर्चे और फैनस् के मुताबिक यह दोनों 2024 के अंदर जल्द ही उम्र भर तक एक दूसरे का हाथ थामने के लिए तैयार हैं। कुछ खबरों के अनुसार लोगों का मानना यह भी है कि जहीर इकबल और सोनाक्षी सिन्हा, 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इन दोनों में से किसी ने भी इस बात की पूर्ति नहीं की है कि यह अपने रिश्ते को शादी का नाम देने को कब तैयार होंगे।
इन्हीं सब बातों के बीच कई लोग ऐसे भी हैं जो जहीर इकबाल के बारे में भली भांति अभी नहीं जानते हैं और वह इनसे संबंधित इनकी निजी जानकारी जानने में बेहद उत्सुक हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि जहीर इकबाल आखिर कौन हैं और इनका सोनाक्षी सिन्हा के साथ कैसा रिश्ता है।
जहीर इकबाल बाॅयग्राफी: Zaheer Iqbal Biography
नाम | ज़हीर इकबाल रत्नासी |
जन्म | 10 दिसंबर 1988 |
पेशा (Profession) | ऐक्टर, businessmen |
उम्र | 36 साल (2024 के मुताबिक) |
पिता का नाम | इकबाल रत्नासी |
लंबाई | 5.10 फीट |
वजन | 80 किलोग्राम |
Nationality | भारतीय (Indian) |
राशि | धनु |
वेवाहिक स्तिथि (maritial status) | अविवाहित (Unmarried) |
Girlfriends | दीक्षा सेठ (2014) सना सईद (2018) सोनाक्षी सिन्हा (current) |
Debut | नोटबुक, 2019 |
पुरुस्कार (Awards) | Path Breaking Debunant Of The Year Award By Lions Gold Award, 2020 |
Net Worth | 2 करोड़ |
Cars | BMW 5 SERIES 530d |
Zaheer Iqbal Father and Family
जहीर इकबाल का जन्म 10 दिसंबर 1988 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। इनके पिता इकबाल रत्नासी ज्वेलरी के व्यापारी हैं। जहीर ने अपनी स्कूली पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल (Bombay Scottish School) से पूरी करी है जिसके बाद यह बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए अरमान सजाने लगे।
जहीर इकबाल के अरमानों को पंख दिए हैं बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सलमान खान ने। सलमान खान ने एक पोस्ट द्वारा अपने और जहीर इकबाल के रिश्ते को मीडिया और फैन से रूबरू करवाया।
सलमान खान जहीर के पिता इकबाल रत्नासी के काफी अच्छे मित्र थे और उन्होंने जहीर को बचपन में गोद में भी खिलाया है। बस इसी रिश्ते के नाते सलमान खान ने सन् 2019 में जहीर इकबाल को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। इसके अलावा उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि किस प्रकार सलमान ने कई साल पहले जहीर के पिता से 2011 रुपए का उधर भी लिया था जो की उन्होंने अब तक नहीं चुकाया है।
Zaheer Iqbal Net Worth
प्राप्त जानकारियों के अनुसार ज़हीर इकबाल की कुल सम्पति 2 करोड़ के आस पास है जबकि अगर हम सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो वो 85 करोड़ की दौलत की मालकिन हैं। अगर इस जोड़ी की सम्पतियों को जोड़ के देखा जाये तो उन दोनों की कुल सम्पति 87 करोड़ के करीब है।
Zaheer Iqbal Career & Debut: फिल्म इंडस्ट्री में जहीर का सफर
जहीर इकबाल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2014 में साहेल खान के साथ एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। नितिन कक्कड़ की 2019 में रिलीज हुई मूवी Notebook से जहीर ने फ़िल्म इंडस्ट्री मे अपना debut किया। इस पिक्चर के दौरान जहीर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहली बार देखा गया परंतु 15 करोड़ रुपए के बजट में बनाई गई यह मूवी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।
इसके बाद सन 2022 में जहीर इकबाल को सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक मूवी में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। डबल एक्सेल (Double XL) नाम की यह मूवी को फैंस और मीडिया द्वारा बहुत ज्यादा प्रशंसा नहीं प्राप्त हुई बल्कि कई लोगों ने तो मूवी पर अपने विचार सामने रखते हुए काफी आलोचना भी की।
Zaheer Iqbal Relationships & Love Life:
मीडिया, फैंस और जहीर और सोनाक्षी के बयान के बाद यह बात पता चला है कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे को फिलहाल डेट कर रहे हैं। लेकिन इसके अलावा भी पहले जहीर का नाम अन्य कई अभिनेत्रीयों के साथ जोड़ा जा चुका है।
सन् 2014 में आई फिल्म ‘हम दीवाना दिल’ की फीमेल लीड, दीक्षा सेठ के साथ भी इनका नाम पहले कई बार जोड़ा जा चुका है। हालांकि जहीर और दीक्षा में से किसी ने भी इस बात पर अपनी चुप्पी नहीं थोड़ी है और मीडिया की बात को कोई बढ़ावा ना देते हुए खबर को नजरअंदाज किया है।
सन् 2018 में सना सईद के साथ भी जहीर का रिश्ता चर्चा में था। सना और जहीर की मुलाकात एक दोस्त के यहां पार्टी में हुई थी। जहीर ने सना के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर अपलोड करते हुए उनसे प्यार का इज़हार भी किया था।
हाल ही में जहीर इकबाल की शादी की खबर काफ़ी चर्चा में है और यह दावा किया जा रहा है कि जहीर और सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।
Zaheer Iqbal And Salman Khan Relation ? ऐसे हुई सलमान और जहीर की मुलाक़ात
जैसा कि हमने आपको बताया कि सलमान खान और जहीर इकबाल का रिश्ता बचपन से काफी अच्छा रहा है। सलमान खान जहीर इकबाल से उम्र में काफ़ी बड़े हैं और उन्होंने जहीर को बचपन में अपनी गोद में भी खिलाया है। परंतु बड़े होने पर सलमान की मुलाकात जहीर से उनकी बहन की शादी के दौरान हुई थी। सलमान खान ने जहीर को अपनी बहन की शादी में नाचते देख उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च करने का मन बना लिया था।
इसके बाद सन 2018 में सलमान खान ने जहीर इकबाल के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा की बच्चे कितनी जल्दी बड़े हो जाते हैं और जहीर को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं और सीख भी दी। इसके अलावा सलमान ने एक दूसरी पोस्ट करते हुए यह बात का भी खुलासा किया कि किस प्रकार उन्होंने जहीर के पिता इकबाल रत्नासी से 2011 रुपए का उधार लिया था जिसे उन्होंने अभी तक नहीं चुकाया।
नमस्कार, मेरा नाम प्रियांशी है और मैं दिल्ली की रहने वाली हूँ। मुझे सरकार द्वारा लागू की गयी योजनाएं और अन्य सरकारी जानकारी के विषय में जानने व लिखने का बेहद शौक है। मैं यह उम्मीद करती हूँ की आपको मेरे आर्टिकल व ब्लॉग जानकारी योग्य लगेंगे और इन्हे पढ़ कर आपको जो भी जानकारी चाहिए वह प्राप्त होगी।