दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Social Media Ke Fayde Aur Nuksan के बारे में पूरी जानकारी देंगे ताकि आप सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करके अपने आप को सुरक्षित रख सकें। जिस प्रकार सोशल मीडिया के फायदे हैं उसी प्रकार इसके गलत इस्तेमाल से आपको नुकसान उठाना भी पड़ सकता है। आइये इस विषय पर एक विस्तृत चर्चा करते हैं।
दोस्तों हम सब प्रतिदिन सोशल मीडिया साईट का इस्तेमाल करते ही हैं। हम किसी ना किसी सोशल मीडिया साईट जैसे फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम इत्यादि का इस्तेमाल अपने दैनिक जीवन में करते ही हैं। चलिए हम आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ये बताते हैं की सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान क्या हैं।
सोशल मीडिया क्या है
सोशल मीडिया एक ऐसी साईट या ऐप होता है जो आपको आपका अकाउंट बनाने और आपकी पूरी प्रोफाइल अपलोड करने की सुविधा देता है ताकि जिन्हें आपकी प्रोफाइल अछि लगे वो लोग आपसे कांटेक्ट कर सकें या आपको फॉलो कर सकें। आपने किसी न किसी के मुह से ऐसा सुना ही होगा की फलां के इतने फोल्ल्वेर्स हैं। आम तौर पर जो जितना लोकप्रिय होता है उसको सोशल मीडिया पर उतने ही ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
जब आपको कोई सोशल मीडिया पर फॉलो करता है तो इसका मतलब ये है की वो आपकी सभी एक्टिविटी के बारे में जानना चाहता है और आपसे संपर्क में रहना चाहता है। उदाहरण के लिए अगर मुझे क्रिकेट बेहद पसंद है तो मैं जो भी मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं उन्हें फॉलो करना चाहुगा ताकि मैं उनके बारे में और ज्यादा जान सकू।
Best Social Media Platforms For Marketing – बेस्ट सोशल मीडिया साईट
वैसे तो पूरी दुनिया में हजारों सोशल मीडिया साईट हैं लेकिन उनमे से कुछ ख़ास साईट जिनका इस्तेमाल हर इंसान करता ही है वो इस प्रकार हैं। आप भी इनमे से किसी ना किसी सोशल मीडिया साईट का इस्तेमाल ज़रूर करते होंगे।
- फेसबुक
- इन्सटाग्राम
- ट्विटर
- फेमनेस्ट
- यूट्यूब
- पिंटरेस्ट
इन प्रमुख सोशल मीडिया साईट के अलावा भी तमाम ऐसे सोशल मीडिया साईट हैं जिनका इस्तेमाल लाखों लोग हर दिन करते हैं,
Social Media Ke Fayde Aur Nuksan सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान
आइये अब हम आपको सोशल मीडिया के फायदे के बारे में बताते हैं। आप इन फायदों के बारे में जानकार हैरान रह जायेंगे।
सोशल मीडिया के फायदे Social Media Ke Fayde
सोशल मीडिया बड़े काम की चीज़ है और इसके तमाम फायदे हैं। सोशल मीडिया के फायदे निम्नलिखित हैं।
- आप पूरी दुनिया भर के लोगों से घर बैठे जुड़ सकते हैं।
- सोशल मीडिया सभी वर्गों के लिए सामान रूप से काम करता है अर्थात इसका उपयोग अमीर, गरीब, मालिक और मजदूर सब कर सकते हैं।
- सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपने प्रोडक्ट और सेवाओं को प्रमोट कर सकते हैं।
- सोशल मीडिया से आप नयी जानकारियां हासिल कर सकते हैं।
- इसका इस्तेमाल आप मनोरंजन के लिए भी कर सकते हैं।
- यहाँ आप नए दोस्त बना सकते हैं।
- सोशल मीडिया से आप अपनी आवाज़ पूरी दुनिया तक पंहुचा सकते हैं।
- सोशल मीडिया पर आप गेम खेल सकते हैं।
- सोशल मीडिया की मदद से आप नया जॉब हासिल कर सकते हैं।
- सोशल मीडिया आपके बिज़नस और ब्रांड को तेजी से आगे बढ़ने में मदद करता है।
- आप सोशल मीडिया से पैसे कम सकते हैं। इसके लिए आपको सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर या क्रिएटर बनना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- NDA Full Form in Hindi। एनडीए का फुल फॉर्म इन हिंदी। एनडीए कैसे जॉइन करें, योग्यता ,सैलरी
- एमबीए (MBA) की फीस कितनी है? MBA Ki Fees Kitni Hai {2023}
- RBI full form in Hindi।आरबीआई का फुल फॉर्म हिंदी। आरबीआई का मुख्यालय, प्रस्तावना ,गवर्नर लिस्ट
- SEBI kya hai ? Sebi का कार्य।स्थापना।अधिकार। sebi ka full form in Hindi
- Top 10 Best Instant Loan App In India 2023. इंडिया के बेस्ट इंस्टेंट लोन एप 2023
- YouTube Subscriber Kaise Badhaye – यूट्यूब पर सब्सक्राइबर कैसे बढ़ाए। जानिए 10 तरीके
जिस प्रकार दुनिया में हर चीज का फायदा और नुकसान दोनों होता है वैसे ही सोशल मीडिया के तमाम फायदे होने के साथ साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं जो इस प्रकार हैं।
सोशल मीडिया के नुकसान Social Media Ke Nuksan
- सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से समय की बर्बादी होती है। लेकिन अगर आप एक सोशल मीडिया क्रिएटर या इन्फ़्लुएन्सर हैं तो ये बात आप पर लागु नहीं होती।
- सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें जब तक की आप उसे भली बहती ना जानते हो। इससे आपको धोखा हो सकता है।
- सोशल मीडिया पर अत्यधिक समय बिताना आपके स्वास्थय के लिए हानिकारक हो सकता है और आपको कई प्रकार की बीमारियाँ हो सकती हैं।
- सोशल मीडिया पर अकसर फेक न्यूज़ ( गलत खबरें ) देखने सुनने को मिलती हैं जिसका सच्चाई से दूर दूर तक कोई नाता नहीं होता।
- सोशल मीडिया पर बनाये गए दोस्त और प्रेम सम्बन्ध अक्सर ज्यादा दिन नहीं टिकते हाँ कभी कभार इसके अपवाद भी देखने को मिलते हैं।
- सोशल मीडिया के आने से साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।’
- सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करके आपको झूठे प्रलोभनों का शिकार बनाया जा सकता है।
- कई बार सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके बैंक अकाउंट को हैक करने की घटनाएं सुनने को मिलती हैं।
Social Media के इस्तेमाल में क्या सावधानियां बरतें?
आप अब ये तो समझ ही गए होंगे की सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान क्या है। आइये अब ये जान लेते हैं की सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल कैसे करें ताकि आप किसी भी प्रकार की परेशानी से दूर रहे।
- सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से बचें और अगर ऐसा करना ज़रूरी हो तो आँखों को सुरक्षित करने के लिए चश्मे का उपयोग करें।
- सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति से आपकी निजी और गोपनीय जानकारियां सांझा ना करें।
- सोशल मीडिया पर चलाये जाने वाले किसी भी अफवाह से दूर रहे।
- अगर सोशल मीडिया पर आप कोई धार्मिक या विशेष समुदाय से जुडी कोई खबर देखते हैं तो उसपे आँख बंद करके भरोसा ना करें।
- अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए देर रात तक सोशल मीडिया पर एक्टिव ना रहे।
Conclusion – आज आपने क्या सीखा?
हमें उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारियां पसंद आई होंगी। इसी प्रकार की जानकारियों के लिए हमें ईमेल के माध्यम से सब्सक्राइब करें और इस आर्टिकल को आपके सोशल मीडिया साईट पर आपके दोस्तों को शेयर करें।
2 thoughts on “Social Media Ke Fayde Aur Nuksan सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान”