Pawan Singh Biography In Hindi पवन सिंह का जीवन परिचय

पुराने समय से लेकर आज तक मनोरंजन का सबसे प्रसिद्ध साधन सिनेमा है। सिनेमा और टीवी जगत में हिंदी भाषा की फिल्में तो मशहूर हैं ही साथ में अलग अलग भाषाओं की मूवी भी बहुत प्रसिद्ध होती है। उन्हीं सब में से एक है भोजपुरी सिनेमा, जहां सब कोई हिंदी फिल्में देखने का सौखीन होता है वहां बहुत से लोगो को भोजपुरी फिल्में देखने का शौख भी होता है।

भोजपुरी फिल्में खास कर के बिहार व झारखंड के निवासियों के बीच ज्यादा प्रचलित होता है व वहा के निवासी भोजपुरी मूवी देखते है, पर बिहार के अलावा भी देश भर में बहुत से लोग भोजपुरी मूवी देखते है और साथ में भोजपुरी गाना भी सुनते है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में कई सारे गायक, अभिनेता, निर्माता और निर्देशक का सहयोग रहा है।भोजपुरी जगत के मशहूर गायक और अभिनेता पवन सिंह को तो आप सब जानते ही होंगे, पर फिर भी अगर आपको इनके बारे में नहीं पता तो इस आर्टिकल की मदद से आपको पवन सिंह के बारे मेे बताते है।

Pawan Singh biography in Hindi

Pawan Singh का भोजपरी जगत में बहुत बड़ा नाम है। भोजपुरी गाना, माता जी के गीत और भजन के गायक के साथ ये एक बहुत बड़े अभिनेता भी है।इनके लगभग हर फिल्में सुपरहिट रहे है। चलिए आपको बताते है Pawan Singh biography in Hindi मतलब पवन सिंह का जीवन परिचय हिंदी भाषा में और सरल शब्दों में जो आपको पढ़ कर है आसानी से समझ आए। चलिए बिना समय वयर्थ किए हम आर्टिकल के मुख्य उद्देश्य पे आते है।

पवन सिंह का जन्म और प्रारंभिक जीवन

पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी सन् 1986 में हुआ था। इनका जन्म स्थान आरा, बिहार है। इनके पिता का नाम रामा शंकर सिंह और माता का नाम प्रतिमा सिंह है, इनके परिवार में तीन भाई और एक बहन है।इनका शैक्षणिक जीवन भी काफी अच्छा रहा है, इन्होंने महाराजा कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। यह एक बिहारी परिवार से थे इसलिए इनका पारिवारिक जीवन बहुत ही सरल रहा है। बचपन से ही इन्हे गाने का शौख रहता था और बड़े होकर इन्होंने कई सारी प्रसिद्धि हासिल कर ली।

पवन सिंह के कैरियर की शुरुवात

पवन सिंह एक किसान के परिवार से थे इसलिए उन्हें अपना नाम बनाने मेे कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इनकी सबसे पहली एल्बम सॉन्ग ओढनिया वाली था जो 1997 को रिलीज किया गया था। दर्शकों ने इनके पहले एल्बम सोंग को बहुत प्यार दिया और इनके करियर की शुरुवात यही से हुई।

इसके बाद उनका एक और गाना बहुत प्रसिद्ध हुआ जो कि आज भी लोग सुनते है, उस गाने का नाम “लगावेलू जब लिपिस्टिक” है। सन् 2007 में इन्होंने सबसे पहली फिल्म “रंगली चुनरिया तोहरे नाम” बनाई थी, जिसके बाद यह भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक दोनो बन गए।

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह ने बहुत सारी फिल्में बनाई है मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया है। भोजपुरी फिल्मों की बात की जाए तो पवन सिंह का नाम हमेशा लोगों के जुबान पर रहता है।ना केवल यह एक अच्छे अभिनेता है साथ ही यह एक अच्छे गायकार भी है।

बिहार का प्रसिद्ध त्योहार छठ होता है और पवन सिंह के आवाज में छठ गीत इस पर्व में और भी ज्यादा भाव को भर देता है। पवन सिंह ने अपने स्वर में कई सारे माता जी के भी गीत गाएं है जो आज भी हर जगह बजाया जाता है। इनके भक्तिमय गीत इनकी प्रसिद्धि का एक मह्त्वपूर्ण अंश है। पवन सिंह के गाने ना केवल बिहार में बल्कि पूरे देश विदेशो में सुने गए है।

इन्हें भी पढ़ें

पवन सिंह का वैवाहिक जीवन

पवन सिंह ने दो शादियां की है, इसके बारे में बहुत से लोगो को पता भी है। पवन सिंह के वैवाहिक जीवन के बारे में चलिए हम आपको बताते है। सबसे पहले नीलम सिंह के साथ इनके प्रेम संबंध रहे थे, जिससे इन्होंने सन् 2014 को 1 दिसंबर में शादी कर ली। इनका यह वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल और रीति रिवाज के साथ हुआ था। परंतु नीलम सिंह ने 8 मार्च 2015 को इनका साथ छोड़ दिया और इस दुनिया से चली गई। अचानक ये खबर आती थी कि नीलम सिंह से अपने फ्लैट से कूद कर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पवन सिंह का वैवाहिक जीवन अधूरा रह गया।

5 मार्च सन् 2018 में पवन सिंह ने दूसरी शादी कर ली। इनकी दूसरी पत्नी का नाम ज्योति सिंह था जो कि उत्तरप्रदेश में रहती थी। 5 मार्च को दोनों से कोर्ट मैरिज की थी और 6 मार्च को हिंदू समाज के सामने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी कर ली। वर्तमान में इनकी पत्नी ज्योति सिंह ही है। वैसे तो पवन सिंह जैसे मशहूर अभिनेता के बारे में कई सारे एफैर भी सामने आए है। पर वह सब झूठी अफवाह भी हो सकती है। पवन सिंह का विवाह जीवन कुछ इस प्रकार था चलिए अब इनके अचीवमेंट के बारे में जानते है।

पवन सिंह के पुरस्कार और सम्मान

पवन सिंह एक लोकप्रिय गायक और अभिनेता है। इनके इस कला के लिए इन्हे कई सारे पुरस्कार भी दिए गए है। पवन सिंह का भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत नाम है, हालाकि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते कई साल हो गए है परंतु कोई भी अभिनेता उनका स्थान नहीं ले पाया है। चलिए जानते है पवन सिंह को कितने पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • सन् 2017 में दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड मिला।
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का अवॉर्ड सन् 2017 व 2018 में दिया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार सन् 2017 में मिला।
  • अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार वर्ष 2016 में पवन सिंह को मिला।
  • ‘मां तुझे सलाम’ फिल्म के लिए 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ ।
  • और भी कई सारे लोकप्रिय अभिनेता का पुरस्कार पवन सिंह को मिला है।

निष्कर्ष:-

केवल 11 वर्ष की उम्र से पवन सिंह अपनी आवाज़ भोजपुरी जगत में फैला चुके थे। इनकी आवाज का पूरा देश दीवाना बन चुका है। पवन सिंह एक छोटे परिवार से उठ कर अपना बड़ा नाम बना चुके है। आज वह देश विदेश तक अपना नाम फैला चुके है। इस आर्टिकल की मदद से हमन आपको पवन सिंह के बारे में जानकारी दी है। पवन सिंह की बायोग्राफी बहुत ही साधारण है और हम अपने साधारण शब्दों में इनका जीवन परिचय इस आर्टिकल में से चुके है। आशा है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

Please share this article

Leave a Comment